Skip to main content

Posts

Paytm ऐप को Google Play से हटाया गया, यह है वजह

  इससे पहले शुक्रवार को, गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट किया था, जिसमें कंपनी ने अपनी गैंबलिंग (जुआ) नीति के बारे में जानकारी दी थी, जो ऐप डेवलपर्स को खेल सट्टेबाजी की सुविधा देने की अनुमति नहीं देती है। Paytm को Google Play से हटा दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इसे हटाए जाने के पीछे का कारण कंपनी द्वारा हाल ही में ऐप में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट का जोड़े जाना है, जो कि गूगल प्ले की नीतियों का उल्लंघन करता है। iOS के लिए पेटीएम ऐप अभी भी ऐप्पल ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। पेटीएम ऐप के अलावा, Google Play ने Paytm First Games ऐप को भी अपने स्टोर से हटा दिया है, जिसमें समान फैंटेसी क्रिकेट फीचर्स शामिल है, लेकिन वास्तविक क्रिकेट सट्टेबाजी के साथ। Paytm ऐप की Google Play लिस्टिंग में अब एक  एरर टेक्स्ट  दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, (अनुवादित) "हमें खेद है, अनुरोधित यूआरएल इस सर्वर पर उपलब्ध नहीं है।" एंड्रॉयड डिवाइस पर यूज़र्स प्रीलोडेड Google Play से ऐप डाउनलोड करने में भी सक्षम नहीं हैं। हालांकि, मौजूदा यूज़र्स जिनके पास ऐप पहले से ही उनके डिव...

Realme C15 भारत में 18 अगस्त को देगा दस्तक: जानें सबकुछ

  Realme C15 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भी इसके इंडोनेशियन वर्ज़न की तरह ही होंगे। हाल ही में जारी किए गए टीज़र से पता चलता है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18W क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा।  Realme C15 को जल्द ही कंपनी के बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च करने वाली है, जो कि किफायती कीमतों पर अच्छा हार्डवेयर प्रदान करेगा। इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका यह स्मार्टफोन भारत में अपनी एंट्री 18 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे मारेगा। यह एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च होगा। इससे पहले, फोन को कंपनी के इंडिया सपोर्ट पेज पर देखा गया था और Realme ने हाल ही में अपनी इंडिया वेबसाइट के जरिए फोन को आधिकारिक तौर पर टीज़ किया था। Realme C15 के साथ, कंपनी इस इवेंट में Realme C12 को भी लॉन्च करेगी।   Realme C15 price in India (expected) भारत में Realme C15 की कीमत संभवतः इंडोनेशिया में इसकी लॉन्च कीमत के समान होगी। इंडोनेशिया में फोन के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,100 रुपये) है। इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की ...

Galaxy M21 Review: बेहतरीन डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन

  https://amzn.to/3kKS1FC सैसमंग ने मार्च में भारतीय मार्केट के लिए एक बजट स्मार्टफोन Galaxy M21 लॉन्च किया था. Galaxy M21 की कीमत इस वक्त भारत में 14,499 रुपये है. इसके दो वेरिएंट हैं – बेस वेरिएंट में 4GB+64GB है, दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है और इसकी कीमत 16,499 रुपये है. भारत में बजट स्मार्टफोन्स काफी पॉपुलर हैं. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाह रहे हैं तो ये रिव्यू आपके काम आएगा. डिस्प्ले Galaxy M21 में 6.4 इंच की Full HD+ Super Amoled डिस्प्ले दी गई है. इसमें भी Galaxy M31 की तरह ही Infinity U पैनल यूज किया गया है. ऐस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 का है. स्क्रीन का रेज्योलुशन 1080X2340p है. डिस्प्ले ब्राइट और कलरफुल है, देखने में अच्छी लगती है. पिछले कुछ समय से कंपनी इस सेगमेंट में बेहतरीन डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रही है. बेजल्स कम हैं, लेकिन चिन दिया गया है. इस फोन की डिस्प्ले इंप्रेसिव है और ये किसी भी एंगल से निराश नहीं करेगी. ऑलवेज ऑन डिस्प्ले भी शानदार है. चूंकि AMOLED पैनल का यूज किया गया है इसलिए डार्क मोड अच्छा लगता है. ऑलवेज ऑन डिस्प्ले किसी...

TikTok हासिल कर रहा था एंड्रॉयड यूज़र्स की अहम जानकारी , Google को चकमा देकर

  इस खोज का समय काफी दिलचस्प है, क्योंकि भारत सरकार ने जून के अंत में TikTok पर प्रतिबंध लगा दिया था और अमेरिका भी इस कदम को दोहराना चाह रहा है। TikTok के एंड्रॉयड ऐप ने कथित तौर पर कम से कम 15 महीनों तक लाखों मोबाइल डिवाइसों से यूनिक आइडेंटिफायर्स एकत्र किए, जो पिछले साल नवंबर में एक अपडेट जारी करने के साथ समाप्त हो गया। यह यूनिक आइडेंटिफ़ायर्स, जिसे मीडिया एक्सेस कंट्रोल (मैक) एड्रेस कहा जाता है, मुख्य रूप से व्यक्तिगत विज्ञापनों को प्रस्तुत करने के उपयोग किया जाता है। यह नई जानकारी उस समय सामने आती है, जब कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा देश में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए आदेश पारित किया। ऐप पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को अमेरिकी सरकार पर नज़र रखने में मदद करने का आरोप है। The Wall Street Journal की  रिपोर्ट  के अनुसार, Android यूज़र्स के मैक एड्रेस एकत्र करने के लिए TikTok द्वारा उपयोग की जाने वाली रणनीति Google की पॉलिसी का उल्लंघन करती है। कहा जाता है कि चीनी इंटरनेट कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने 18 नवंबर को जारी किए ए...

Realme C11 का रिव्यू

  Realme C11 मार्केट में Realme C3 और Realme Narzo 10A के लगभग समान कीमत में आता है और कुछ समान शैली अपनाता है। इन सब के चलते ग्राहकों काफी आसानी से उलझन में पड़ सकते हैं और इसी उलझन से उभारने के लिए हम आपके लिए Realme C11 का रिव्यू लेकर आए हैं। Realme C11 स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती कीमतों की समस्या के समाधान के रूप में आता है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है और यह Realme C3 के नीचे फिट बैठता है। इस समय भारत के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर कोविड और जीएसटी दर में बढ़ोतरी के कारण सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। यदि आपका बजट 10,000 रुपये से कम है तो मात्र 500 रुपये का अंतर भी आपके निर्णय को बदल सकता है। Realme C3  ( रिव्यू ) को इस साल की शुरुआत में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में  लॉन्च किया गया  था, लेकिन अब इसकी कीमत  8,999 रुपये  हो गई है, जो  Narzo 10A  (रिव्यू) के काफी करीब है, जिसे  मई में 8,499 रुपये में घोषित  किया गया था, लेकिन अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है और यह कीमत नए रियलमी सी11 से मात्र 1,000 रुपये अधिक है। इन सब...

WhatsApp ने जारी किया नया अपडेट, iPhone यूज़र्स को मिलेंगे ये फीचर्स

नए WhatsApp अपडेट के बाद जब भी यूज़र iPhone की शेयर शीट का उपयोग करके कुछ साझा करेगा, तो यह फीचर उसे उन ग्रुप और एकल कॉन्टेक्ट का एक छोटा कॉन्टेक्ट बबल दिखाएगा, जिन्हें वह अकसर मैसेज भेजा करता है। WhatsApp ने iPhone यूज़र्स के लिए एक नया बीटा अपडेट को जारी किया है और यह कॉन्टेक्ट शॉर्टकट फीचर में सुधार लाता है। यह कुछ सामान्य बग फिक्स (समस्याओं को ठीक करता है) और वॉइस ओवर सुधार भी लाता है। व्हाट्सऐप चैट के अंदर बबल कलर को भी एक अलग ग्रीन शेड में बदल दिया गया है। आईफोन के लिए व्हाट्सऐप बीटा का यह अपडेट भविष्य में मिलने वाले फीचर्स के संकेत भी देता है। Facebook के स्वामित्व वाले ऐप पिछले कुछ समय से iPhone के शेयर शीट मेन्यू में कॉन्टेक्ट शॉर्टकट दिखाने के फीचर पर काम कर रहा है। यह पिछले अपडेट में भी सामने आया था और अब लेटेस्ट बीटा अपडेट इसे अधिक यूज़र्स तक लेकर जाता है। लोकप्रिय WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने आईफोन के लिए व्हाट्सऐप v2.20.80.22 बीटा के साथ आने वाली सभी नए फीचर्स को  प्रकाशित  किया है। इस अपडेट के बाद अब पहले से अधिक यूज़र्स आईओएस शेयर शीट में कॉन्टेक्ट शॉर्टक...

Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8: 10,000 रुपये से कम में 6000 एमएएच तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन

यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको 6,000mAh तक की बैटरी मिल जाती है। लेकिन यदि आपका बजट टाइट है और आप 10,000 रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो हम यहां आपकी इस तलाश को आसान बनाने जा रहे हैं। दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की ज़रूरत आज के समय में शायद हर एक को होगी। आज के समय में हम अपने स्मार्टफोन पर काफी निर्भर हो गए हैं और कहीं न कहीं स्मार्टफोन के हार्डवेयर भी दमदार होते जा रहे हैं। इन सब के चलते स्मार्टफोन में एक अच्छी बैटरी का शामिल होना भी ज़रूरी हो गया है। यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको इतनी बैटरी मिल जाती है कि आपका एक से डेढ़ दिन आराम से कट जाए, लेकिन यदि आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, तो क्या आपको दमदार बैटरी वाला एक अच्छा स्मार्टफोन मिल जाएगा? क्या आप भी यही सवाल मन में लेकर बैठे हैं? इस समय Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8, Infinix Hot 9 समेत बजट स्मार्टफोन सेगमेंट कई अच्छे विकल्पों से भरा हुआ है, जो 5,000mAh से लेकर 6,000mAh तक क्षमता की बैटरी के साथ आते हैं। ये सभी स्मार्टफोन आपके रोज़मर्रा के कामों ...