Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8: 10,000 रुपये से कम में 6000 एमएएच तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन
यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको 6,000mAh तक की बैटरी मिल जाती है। लेकिन यदि आपका बजट टाइट है और आप 10,000 रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो हम यहां आपकी इस तलाश को आसान बनाने जा रहे हैं।
दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की ज़रूरत आज के समय में शायद हर एक को होगी। आज के समय में हम अपने स्मार्टफोन पर काफी निर्भर हो गए हैं और कहीं न कहीं स्मार्टफोन के हार्डवेयर भी दमदार होते जा रहे हैं। इन सब के चलते स्मार्टफोन में एक अच्छी बैटरी का शामिल होना भी ज़रूरी हो गया है। यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको इतनी बैटरी मिल जाती है कि आपका एक से डेढ़ दिन आराम से कट जाए, लेकिन यदि आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, तो क्या आपको दमदार बैटरी वाला एक अच्छा स्मार्टफोन मिल जाएगा? क्या आप भी यही सवाल मन में लेकर बैठे हैं? इस समय Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8, Infinix Hot 9 समेत बजट स्मार्टफोन सेगमेंट कई अच्छे विकल्पों से भरा हुआ है, जो 5,000mAh से लेकर 6,000mAh तक क्षमता की बैटरी के साथ आते हैं। ये सभी स्मार्टफोन आपके रोज़मर्रा के कामों को आराम से संभाल लेंगे और आप इनमें सिंगल चार्ज में 1 से डेढ़ दिन का समय आराम से बिता सकते हैं।
चार्जिंग की बात हो रही है तो आपको बताते चलें कि आप 20,000 रुपये से कम कीमत में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट को यहां देख सकते हैं। इस लिस्ट में Poco X2, Realme 6 Series, Redmi Note 9 Pro Max और कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ Poco M2 Pro कुछ ऐसे नाम हैं, जो 30 वाट (30W) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आते हैं। चलिए अब बिना किसी देरी के देखते हैं 10,000 रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन कौन से हैं।
चार्जिंग की बात हो रही है तो आपको बताते चलें कि आप 20,000 रुपये से कम कीमत में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट को यहां देख सकते हैं। इस लिस्ट में Poco X2, Realme 6 Series, Redmi Note 9 Pro Max और कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ Poco M2 Pro कुछ ऐसे नाम हैं, जो 30 वाट (30W) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आते हैं। चलिए अब बिना किसी देरी के देखते हैं 10,000 रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन कौन से हैं।
Realme C3
Realme C3 को फरवरी में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के बाद से स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये तक बढ़ गई है। अब रियलमी सी3 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,999 रुपये कीमत में बेचा जाता है।
Realme Narzo 10A
Realme Narzo 10A के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है।
Moto G8 Power Lite
भारत में मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत 8,999 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है।
Infinix Hot 9 Series
Infinix Hot 9 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 8,999 रुपये है। वहीं, Infinix Hot 9 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 9,999 रुपये है।
Tecno Spark Power 2
Tecno Spark Power 2 को केवल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 9,999 रुपये है।
Redmi 8 / 8A Dual
Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, Redmi 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,799 रुपये है।




Comments
Post a Comment