यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको 6,000mAh तक की बैटरी मिल जाती है। लेकिन यदि आपका बजट टाइट है और आप 10,000 रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो हम यहां आपकी इस तलाश को आसान बनाने जा रहे हैं। दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की ज़रूरत आज के समय में शायद हर एक को होगी। आज के समय में हम अपने स्मार्टफोन पर काफी निर्भर हो गए हैं और कहीं न कहीं स्मार्टफोन के हार्डवेयर भी दमदार होते जा रहे हैं। इन सब के चलते स्मार्टफोन में एक अच्छी बैटरी का शामिल होना भी ज़रूरी हो गया है। यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको इतनी बैटरी मिल जाती है कि आपका एक से डेढ़ दिन आराम से कट जाए, लेकिन यदि आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, तो क्या आपको दमदार बैटरी वाला एक अच्छा स्मार्टफोन मिल जाएगा? क्या आप भी यही सवाल मन में लेकर बैठे हैं? इस समय Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8, Infinix Hot 9 समेत बजट स्मार्टफोन सेगमेंट कई अच्छे विकल्पों से भरा हुआ है, जो 5,000mAh से लेकर 6,000mAh तक क्षमता की बैटरी के साथ आते हैं। ये सभी स्मार्टफोन आपके रोज़मर्रा के कामों ...