Skip to main content

Posts

WhatsApp ने जारी किया नया अपडेट, iPhone यूज़र्स को मिलेंगे ये फीचर्स

नए WhatsApp अपडेट के बाद जब भी यूज़र iPhone की शेयर शीट का उपयोग करके कुछ साझा करेगा, तो यह फीचर उसे उन ग्रुप और एकल कॉन्टेक्ट का एक छोटा कॉन्टेक्ट बबल दिखाएगा, जिन्हें वह अकसर मैसेज भेजा करता है। WhatsApp ने iPhone यूज़र्स के लिए एक नया बीटा अपडेट को जारी किया है और यह कॉन्टेक्ट शॉर्टकट फीचर में सुधार लाता है। यह कुछ सामान्य बग फिक्स (समस्याओं को ठीक करता है) और वॉइस ओवर सुधार भी लाता है। व्हाट्सऐप चैट के अंदर बबल कलर को भी एक अलग ग्रीन शेड में बदल दिया गया है। आईफोन के लिए व्हाट्सऐप बीटा का यह अपडेट भविष्य में मिलने वाले फीचर्स के संकेत भी देता है। Facebook के स्वामित्व वाले ऐप पिछले कुछ समय से iPhone के शेयर शीट मेन्यू में कॉन्टेक्ट शॉर्टकट दिखाने के फीचर पर काम कर रहा है। यह पिछले अपडेट में भी सामने आया था और अब लेटेस्ट बीटा अपडेट इसे अधिक यूज़र्स तक लेकर जाता है। लोकप्रिय WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने आईफोन के लिए व्हाट्सऐप v2.20.80.22 बीटा के साथ आने वाली सभी नए फीचर्स को  प्रकाशित  किया है। इस अपडेट के बाद अब पहले से अधिक यूज़र्स आईओएस शेयर शीट में कॉन्टेक्ट शॉर्टक...

Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8: 10,000 रुपये से कम में 6000 एमएएच तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन

यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको 6,000mAh तक की बैटरी मिल जाती है। लेकिन यदि आपका बजट टाइट है और आप 10,000 रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो हम यहां आपकी इस तलाश को आसान बनाने जा रहे हैं। दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की ज़रूरत आज के समय में शायद हर एक को होगी। आज के समय में हम अपने स्मार्टफोन पर काफी निर्भर हो गए हैं और कहीं न कहीं स्मार्टफोन के हार्डवेयर भी दमदार होते जा रहे हैं। इन सब के चलते स्मार्टफोन में एक अच्छी बैटरी का शामिल होना भी ज़रूरी हो गया है। यूं तो मार्केट में कई स्मार्टफोन ऐसे हैं, जिनमें आपको इतनी बैटरी मिल जाती है कि आपका एक से डेढ़ दिन आराम से कट जाए, लेकिन यदि आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, तो क्या आपको दमदार बैटरी वाला एक अच्छा स्मार्टफोन मिल जाएगा? क्या आप भी यही सवाल मन में लेकर बैठे हैं? इस समय Realme C3, Moto G8 Power Lite, Redmi 8, Infinix Hot 9 समेत बजट स्मार्टफोन सेगमेंट कई अच्छे विकल्पों से भरा हुआ है, जो 5,000mAh से लेकर 6,000mAh तक क्षमता की बैटरी के साथ आते हैं। ये सभी स्मार्टफोन आपके रोज़मर्रा के कामों ...

Airtel ने लॉन्च किया 289 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान, 42 जीबी डेटा के साथ मिलेगा ZEE5 सब्सक्रिप्शन

Airtel 289 प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा और 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलते हैं। Airtel ने एक नया 289 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट मिल रहा है। नए प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ Zee5 प्रीमियम की सुविधा मिल रही है। एयरटेल ने 289 रुपये प्रीपेड प्लान के अलावा 79 रुपये का एक टॉप-अप वाउचर भी पेश किया है, जो 30 दिनों के लिए Zee5 प्रीमियम मेंबरशिप देता है। ज़ी5 मेंबरशिप सामान्य रूप से 99 रुपये प्रति माह कीमत में मिलती है। Airtel 289 प्रीपेड प्लान में 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा और 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। इसके अलावा इसमें असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलते हैं। इस प्लान में Zee5 प्रीमियम और Airtel Xstream प्रीमियम की सदस्यता मिलती है। एक्सस्ट्रीम में 400 से अधिक लाइव टीवी चैनलों और विभिन्न फिल्में देखने को मिलती है। नए एयरटेल पैक में Shaw Academy के जरिए एक साल...

TikTok की जगह भरने को तैयार Instagram, अब भारत में भी आया ये फीचर

TikTok भारत में बैन होने के बाद इस स्पेस को भरने के लिए अलग-अलग ऐप्स आ रहे हैं. लेकिन अब तक टिक टॉक जैसी पॉपुलैरिटी किसी ऐप को मिलती नहीं दिख रही है. भारत में TikTok बैन हो चुका है, ऐसे में टिक टॉक जैसे नए ऐप्स हर दिन लॉन्च किए जा रहे हैं. बड़ी कंपनियां भी इसमें हाथ आजमा रही हैं. इसी बीच Instagram ने भारतीय यूजर्स के लिए भी Reels लॉन्च कर दिया है. Instagram ने हाल ही में TikTok ऐप जैसा ही एक फीचर अपने ऐप पर टेस्ट किया था. इसके बाद इसका लिमिटेड अपडेट दिया गया. अब कंपनी ने इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया है. हालांकि अब भी Instagram का ये फीचर Reels भारत में कुछ लोग ही यूज कर पा रहे हैं. शायद इसलिए ही कंपनी ने इस बारे में अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं जारी किया है. आने वाले समय में इसका ऑफिशियल लॉन्च मुमकिन है. इंस्टाग्राम के मुताबिक Reels के तहत यूजर्स 15 सेकंड्स के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, लूप वीडियो क्लिप बना सकते हैं. इसमें अपने पसंद के म्यूजिक और अलग अलग क्लिप्स भी ऐड किए जा सकते हैं. ये पूरा फीचर टिक टॉक जैसा ही है. गौरतलब है कि फेसबुक ने TikTok जैसा Lasso ऐप लॉन्च किया था. ह...

OnePlus Nord को भारत में 21 जुलाई को लॉन्च किए जाने की संभावना

अब हटा लिए गए Amazon India के टीज़र पेज पर OnePlus Nord के लॉन्च की तारीख का ज़िक्र था। लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर में AR लॉन्च इनवाइट का भी ज़िक्र था। OnePlus Nord भारत में 21 जुलाई को लॉन्च हो सकता है। इसकी जानकारी थोड़ी देर के लिए एक टीज़र लाइव होने से मिली। Amazon India के टीज़र पेज पर गलती से थोड़ी देर के लिए वनप्लस नॉर्ड के लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया गया। हालांकि, इस जानकारी को बाद में हटा लिया गया। टीज़र पेज पर वनप्लस नॉर्ड के लिए एआर लॉन्च इनवाइट को लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि इवेंट को ऑगमेनटेड रियालिटी में आयोजित किया जाएगा। OnePlus को लॉन्च इवेंट में अनोखे प्रयोग के लिए जाना जाता है। प्रतीत होता है कि OnePlus Nord के लिए भी कंपनी कुछ ऐसी ही रणनीति अपना सकती है। अब हटा लिए गए Amazon India के टीज़र पेज पर  OnePlus Nord  के लॉन्च की तारीख का ज़िक्र था। लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर में AR लॉन्च इनवाइट का भी ज़िक्र था। लिस्टिंग में लिखा था, “21 जुलाई को अनुभव के लिए बनाया गया” और यहां पर इवेंट के लिए लैंडिंग पेज का लिंक भी था। फिलहाल, यह साफ नहीं...

BSNL 599 रुपये में दे रही है 450 जीबी डेटा और अनिलिमिटेड कॉल

बीएसएनएल चेन्नई ने एक ट्वीट के ज़रिए 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जानकारी दी। Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने 599 रुपये का रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान अपने साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 5 जीबी डेटा लाता है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। नए प्लान को “वर्क फ्रॉम होम, WFH” स्पेशल टैरिफ वाउचर के तौर पर पेश किया गया है। इसकी वैधता के दौरान बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स कर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेज पाएंगे। BSNL ने अभी कुछ दिन पहले “Work@Home” ब्रॉडबैंड प्लान को आगे भी जारी रखने का फैसला किया था। अब एक प्रीपेड प्लान पेश किया गया है। दूसरी तरफ, कंपनी ने हाल ही में 90 दिनों की वैधता वाले 299 रुपये और 491 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को फिर से पेश किया था। बीएसएनएल चेन्नई ने  एक ट्वीट के ज़रिए  599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जानकारी दी। हालांकि, BSNL ने गैजेट्स 360 को बताया है कि यह प्लान सिर्फ चेन्नई सर्कल के लिए नहीं है। इसे देशभर के हर सर्कल में उपलब्ध कराया गया है, अंडमान-निकोबार और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर। जहां तक बात फायदे की है, तो 599 रुपये वाला BSNL Prepaid Pl...

Apple Customer Surveys Tip iPhone 12 Rumour of No Bundled Charger Could Be True

The survey asks users if they use old chargers, or what they have done with them. Apple has reportedly begun a survey where it asks iPhone users questions about how they have been using the charging adapters that came bundled with their older models. This survey comes amidst speculations that the upcoming iPhone 12, expected to release this fall, may arrive without wired headphones or USB chargers. Targeting old users along with those who recently purchased a new model, the survey asks how consumers what they did with the old chargers after replacing it with a new model. Focusing on asking users what they did with their old chargers, the survey asks users to fill in a multiple choice questionnaire with options such as “I lost it,” “I still have it, but I don't use it” and “I gave it to a family member or friend.” According to a report by  9to5Mac , Twitter user Gustavo Alves Reis  shared  a screenshot of the survey where the question, “What did you do with the USB po...