Realme C15 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भी इसके इंडोनेशियन वर्ज़न की तरह ही होंगे। हाल ही में जारी किए गए टीज़र से पता चलता है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18W क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। Realme C15 को जल्द ही कंपनी के बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च करने वाली है, जो कि किफायती कीमतों पर अच्छा हार्डवेयर प्रदान करेगा। इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका यह स्मार्टफोन भारत में अपनी एंट्री 18 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे मारेगा। यह एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च होगा। इससे पहले, फोन को कंपनी के इंडिया सपोर्ट पेज पर देखा गया था और Realme ने हाल ही में अपनी इंडिया वेबसाइट के जरिए फोन को आधिकारिक तौर पर टीज़ किया था। Realme C15 के साथ, कंपनी इस इवेंट में Realme C12 को भी लॉन्च करेगी। Realme C15 price in India (expected) भारत में Realme C15 की कीमत संभवतः इंडोनेशिया में इसकी लॉन्च कीमत के समान होगी। इंडोनेशिया में फोन के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,100 रुपये) है। इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की ...